केंद्रीय परिवहन मंत्री ने रोपवे परियोजनाओं पर की चर्चा

देहरादून। राज्य में रोपवे परियोजनाओं की प्रगति को लेकर आज देहरादून में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में केंद्र सरकार की स्वीकृत परियोजनाओं के साथ-साथ राज्य सरकार के प्रस्तावित नए रोपवे प्रोजेक्ट्स पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन सरकार तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रोपवे कनेक्टिविटी से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है। ये परियोजनाएं न केवल सुगम यात्रा सुनिश्चित करेंगी बल्कि स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी गति देंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.