डीएवी रजरप्पा में मनाया गया डीएवी संस्थान का 139वाँ स्थापना दिवस

रजरप्पा कोयलांचल स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल रजरप्पा में 1 जून 2025 रविवार को डीएवी संस्था का 139वाँ स्थापना दिवस अत्यंत श्रद्धा एवं वैदिक परंपरा के अनुसार मनाया गया।

सर्वप्रथम संकुल–iv के प्रमुख एवं डीएवी रजरप्पा के प्राचार्य श्री डॉ०एस० के० शर्मा के अतिरिक्त शिक्षक, गैर–शिक्षण कर्मी (ऑफिस स्टाफ) तथा विद्यार्थियों ने महात्मा हंसराज के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विद्यालय परिसर में ही वैदिक हवन यज्ञ में भाग लिया तथा जिसमें माननीय प्राचार्य महोदय के साथ उपस्थित सभी ने वैदिक परंपरा के अनुसार हवन यज्ञ में आहुति दी।

तत्पश्चात् विद्यालय के धर्म शिक्षक श्री सत्यकाम आर्य ने डीएवी आंदोलन के अनुयायियों के दिए गए योगदान और बलिदान की चर्चा की। उन्होंने बताया कि किस प्रकार दयानंद एंग्लो वैदिक संस्थान की स्थापना हुई और कैसे यह संस्था समय के साथ देशभर में शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में अपने उच्च आदर्शों के साथ उन्नति करती रही।

विद्यालय प्राचार्य श्री शर्मा साहब ने सभी को डीएवी संस्था की स्थापना दिवस पर शुभकामना देते हुए डीएवी के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने अपने संबोधन में समस्त स्टाफ सदस्यों को कार्य के प्रति ईमानदारी बरतने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि 1 जून 1886 में लाहौर में प्रथम डीएवी कॉलेज की स्थापना की गई थी जिसके प्रथम प्रधानाचार्य महात्मा हंसराज थे।

डीएवी की स्थापना सुंदर एवं सभ्य समाज के निर्माण के उद्देश्य से की गई थी। इस उद्देश्य की पूर्ति में डीएवी संस्था सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है– चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो, सांस्कृतिक मूल्यों का संरक्षण हो या नैतिक जागरूकता विकास।

इस पावन अवसर पर एक नई पहल *”फिट इंडिया साइक्लिंग इनीशिएटिव”* की शुरुआत की गई, जिसे हर रविवार आयोजित किया जाएगा। इस पहल के अंतर्गत विद्यालय के विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने साइक्लिंग कार्यक्रम में भाग लिया।

पूरे कार्यक्रम ने न केवल डीएवी की समृद्ध परंपरा को स्मरण कराया, बल्कि सभी में नवचेतना, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और समाज के लिए सेवा भाव का संचार किया।

Leave a Reply