नॉर्थ ईस्ट में बाढ़ ने मचाया कहर,UP के 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी

लखनऊ।  देश के कई राज्यों में मौसम खुशनुमा हो गया है। पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश ने लाखों लोगों को प्रभावित किया है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की भविष्यवाणी की है।

राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली में अगले एक-दो दिनों तक हल्की बारिश और धूल भरी आंधी की संभावना है।

पूर्वोत्तर में मौसम का हाल

पिछले तीन दिनों से पूर्वोत्तर के छह राज्यों में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 26 लोगों की जान जा चुकी है।

मणिपुर के कई शहर, खासकर इंफाल, में चारों ओर पानी ही पानी दिख रहा है। सिक्किम, असम, त्रिपुरा और अन्य पूर्वोत्तर क्षेत्रों में आज भी भारी बारिश का अलर्ट है। केंद्रीय गृमंत्री ने प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है।

अगरतला में बारिश के बाद की स्थिति

भारत मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) ने बयान जारी किया है। रविवार को जारी इस बयान में कहा गया है कि अगले 5 से 7 दिनों तक पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश का ये दौर जारी रह सकता है।

दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में अगले एक-दो दिनों में तापमान में ज्यादा वृद्धि नहीं होगी। सोमवार को कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है, जिससे तापमान में कमी आ सकती है। उत्तर प्रदेश के 14 जिलों, जिनमें लखनऊ और कानपुर शामिल हैं, के लिए आंधी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ और हवाओं के प्रभाव से राज्य में मौसम बदल रहा है और आज से बारिश शुरू होने की संभावना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.