निराशाजनक परिणाम को लेकर प्राचार्यों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी

झारखंड के 19 सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में 10वीं की सीबीएसई परीक्षा के निराशाजनक परिणाम को लेकर प्राचार्यों और प्रभारी प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस (शो कॉज) जारी किया गया है। इन स्कूलों का परीक्षा परिणाम 19.64 प्रतिशत से 57 प्रतिशत के बीच रहा, जो कि 60 प्रतिशत से कम है।

इस संबंध में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक शशि रंजन ने कहा कि परिणाम पूरी तरह असंतोषजनक है। उन्होंने निर्देश दिया है कि संबंधित प्रधानाध्यापक एक सप्ताह के भीतर जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) के माध्यम से स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें कि क्यों न उनके खिलाफ झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियमावली के तहत विभागीय और अनुशासनिक कार्रवाई की जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.