गोला(रामगढ़)।टोनागातु स्थित इंलैन्ड पावर लिमिटेड(आईपीएल) के सौजन्य से बरियातू, सेरेंगातु, साड़म एवं टोनागातु के युवाओं को स्वरोजगार से जुड़ने के लिए सरकार द्वारा संचालित कृषि पशुपालन सहकारिता विभाग द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण के लिए राँची भेजा गया।
कंपनी के सीएसआर हेड शैलेंद्र सिन्हा के द्वारा मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र शालीमार धुर्वा राँची भेजे गए, जिसमें मुख्य रूप से तुलसीदास महतो, उप मुखिया सद्दाम, सुनील राज चक्रवर्ती, मनोज पुझर, वासुदेव प्रसाद, विश्वजीत कुमार, वकील सिंह, उपेंद्र सिंह, देवजीत कुमार, दीपक कुमार, उपेंद्र कुमार, नागेंद्र चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, पूरन साव, प्रकाश चौधरी शामिल हैं।