After Header-1

मुठभेड़ में मारा गया 5 लाख का इनामी नक्सली, 10 लाख का इनामी  गिरफ्तार

रांची। झारखंड में लातेहार जिला के नेतरहाट थाना क्षेत्र में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में भाकपा माओवादी संगठन के कमांडर पांच लाख के इनामी मनीष यादव मारा गया जबकि दस लाख का इनामी कुंदन खेरवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि नक्सलियों के साथ यह मुठभेड़ रविवार देर रात शुरू हुई और सोमवार की सुबह तक चली। मुठभेड़ खत्म होने के बाद चलाए गए सर्च अभियान के दौरान मनीष यादव का शव मिला। मनीष यादव के उपर सरकार ने पांच लाख इनाम की घोषणा की थी।
इस अभियान के दौरान लातेहार पुलिस को 10 लाख इनामी कुंदन खरवार को भी पकड़ने में भी सफलता हाथ लगी है।मारे गए नक्सलियों के पास से पुलिस ने कई हथियार भी बरामद किया है।
उल्लेखनीय है कि बीते 24 मई को एसपी कुमार गौरव के नेतृत्व में लातेहार पुलिस की टीम ने लातेहार थाना क्षेत्र के इचाबार जंगल में जेजेएमपी सुप्रीमो 10 लाख इनामी उग्रवादी पप्पू लोहरा और पांच लाख इनामी उग्रवादी प्रभात गंझू को भी मार गिराया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.