After Header-1

उपायुक्त के निर्देश पर रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन

उपायुक्त समेत जिला के अन्य पदाधिकारियों कर्मियों ने भी रक्तदान शिविर में बढ़कर लिया हिस्सा

रक्तदान करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।
रक्तदान महादान, आपकी छोटी सी पहल किसी की जान बचाने में उपयोगी

रक्तदान पूरी तरह सुरक्षित, नियमित रूप से करें रक्तदान, रहे स्वस्थ

रामगढ़। समाहरणालय सभा कक्ष में उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार के अध्यक्षता में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

सर्वप्रथम उपयुक्त रामगढ़  चंदन कुमार ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया इसके उपरांत रक्त की महत्ता को बताते हुए उन्होंने सर्वप्रथम रक्तदान कर जिले के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मियों को भी रक्तदान करने हेतु प्रेरित किया।

रक्तदान के दौरान उपायुक्त  चंदन कुमार ने बताया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में रक्त के महत्व एवं जरूरतमंद व्यक्तियों तक रक्त की पहुंच सुनिश्चित करने को लेकर समाहरणालय परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही उन्होंने बताया कि रक्तदान महादान है रक्तदान करना चाहिए रक्तदान से हम किसी की जान भी बचा सकते हैं इसके साथ ही साथ यह हमारे शरीर के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होती है।

रक्तदान शिविर के दौरान उप विकास आयुक्त श्री रोबिन टोप्पो ने रक्तदान कर बताया कि रक्तदान करना है और किसी व्यक्ति की जान बचाना यह हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात होती है रक्तदान से हमारा शरीर स्वस्थ एवं तंदुरुस्त भी रहता है। रक्तदान से डरे नहीं जरूरतमंदों को रक्तदान जरूर करें।

*रक्तदान शिविर के दौरान गोपनीय प्रभारी श्री रविंद्र कुमार गुप्ता ने रक्तदान कर बताया कि रक्तदान करना अपने आप में एक सुखद अनुभूति है रक्तदान कर हम किसी व्यक्ति की जान तो बचा ही सकते हैं साथ ही साथ अपने शरीर को भी स्वस्थ और निरोग बना सकते हैं।

इसी क्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, कार्यपालक अधिकारी नगर परिषद, अंचल अधिकारी दुलमी, एसएमपीओ रामगढ़, सहित दर्जनों पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने बढ़ चढ़कर रक्तदानशील में हिस्सा लिया और रक्तदान किया। समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदान करने वाले अधिकारियों एवं कर्मियों को सिविल सर्जन डॉक्टर महालक्ष्मी प्रसाद द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित।

रक्तदान सिविल में सिविल सर्जन रामगढ़ डॉक्टर महालक्ष्मी प्रसाद, यक्ष्मा पदाधिकारी, डीआरसीएचओ, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे।
=============
*#TeamPRD*
============

Leave A Reply

Your email address will not be published.