माउंट एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा, टिहरी के रोहित भट्ट ने रचा इतिहास

किलिमंजारो, एल्ब्रुस के बाद अब एवरेस्ट, रोहित भट्ट का तीसरा कीर्तिमान

देहरादून। उत्तराखंड के टिहरी जिले के युवा पर्वतारोही रोहित भट्ट ने आज सुबह माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर न केवल देश का मान बढ़ाया, बल्कि उत्तराखंड का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया।

रोहित ने सुबह 8:15 बजे यह गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की।मूल रूप से भिलंगना ब्लॉक के पौखाल मगरौं गांव निवासी रोहित के साथ इस सफल एवरेस्ट आरोहण में एक शेरपा और दो साथी पर्वतारोही भी शामिल रहे।

उल्लेखनीय है कि रोहित भट्ट ने जनवरी 2023 में विश्व की तीसरी और साउथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारों पर 361 फिट का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया था, जिसके बाद अगस्त माह में उन्होंने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर 101 फीट लंबा तिरंगा फहराकर विश्व रिकॉर्ड बनाया। रोहित की इस उपलब्धि पर टिहरी में जश्न का माहौल है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.