After Header-1

अर्चना कुमारी ने सीबीएसई मैट्रिक की परीक्षा में मारी बाजी

गोला ।राधा गोविंद पब्लिक स्कूल की छात्रा अर्चना कुमारी ने सीबीएसई मैट्रिक 2025 की परीक्षा में 97.6% लाकर बाजी मार ली। उनके पिता कुलदीप महतो बोकारो में एएसआई के पद पर पदस्थापित हैं।

उनकी माता सुनीता देवी गृहणी हैं। अर्चना कुमारी रामगढ़ जिला अंतर्गत बरलंगा थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव सरगडीह की रहने वाली हैं। इस संबंध में अर्चना कुमारी के पिता कुलदीप महतो से दूरभाष के माध्यम से बात हुई तो उन्होंने बताया कि उनका पूरा परिवार विगत 12 वर्षों से रामगढ़ में किराए के मकान में रह रहे हैं। अर्चना कुमारी के पिता ने अर्चना की सफलता का श्रेय राधा गोविंद पब्लिक स्कूल के प्रबंधन, शिक्षक और उनके ट्यूशन शिक्षक को दिया हैं।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.