उत्तरकाशी: हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त ,सात लोग थे सवार, CM धामी ने जताया दुख

देहरादून।गुरुवार सुबह उत्तरकाशी के गंगनानी से आगे एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर आई। हेलिकॉप्टर एक प्राइवेट कंपनी एरो ट्रिंक था, जिसमें सात लोग सवार थे। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। बाकी यात्रियों की खोज की जा रही है।

पुलिस-प्रशासन के साथ ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचते ही टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

मुख्यमंत्री ने जताया अशोक

उत्तरकाशी के गंगनानी के समीप हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत एवं बचाव कार्य के लिए SDRF और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।

ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

प्रशासन को घायलों को हर संभव सहायता पहुंचाने एवं हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.