सामाजिक समरसता और सहयोग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से हजारीबाग लोकसभा के जरूरतमंद परिवार के बीच लहंगा वितरण किया जा रहा है। आज इसी क्रम में रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के चितरपुर मंडल में बोरोबिंग पंचायत के मुरूबन्दा निवासी श्री तारकेश्वर ओहदार की सुपुत्री सुमन कुमारी के विवाह के अवसर पर लहंगा भेंट किया गया और परिवार की खुशी में सहभागी बनें।
मौके पर चितरपुर सांसद प्रतिनिधि अर्जुन कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष दिपक दांगी, कोषाध्यक्ष मुकेश सिंह, बूथ अध्यक्ष देवधारी करमाली, कामेश्वर महतो,खिरेन्द्र कुमार, रमन कुमार, समेत कई गणमान्य पुरुष मौजूद थें। सभी ने इस पल की सराहना करते इस समाज के जरूरतमंदों के लिए प्रेरणादायक कदम बताया और इस सामाजिक कार्य के लिए सांसद श्री मनीष जायसवाल जी का आभार व्यक्त किया।
