After Header-1

LOC पर पाक ने रातभर की फायरिंग, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

जम्मू। पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम समझौते का लगातार पांचवीं रात उल्लंघन किया और इस उल्लंघन का दायरा बढ़ाते हुए सोमवार को जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर को भी निशाना बनाकर गोलीबारी की।

एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह लगातार पांचवीं रात थी जब पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान में बढ़े तनाव के बीच नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना उकसावे के गोलीबारी की।

एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘28 और 29 अप्रैल की मध्यरात्रि को पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा के पार कुपवाड़ा और बारामूला जिलों के साथ-साथ अखनूर सेक्टर में भी बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की।’’ उन्होंने बताया कि भारतीय सेना ने इस उकसावे का सधा हुआ और प्रभावी तरीके से जवाब दिया। इस गोलीबारी में किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है।

पाकिस्तान ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए पहले उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा और बारामूला जिलों में नियंत्रण रेखा के पास कई चौकियों पर बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की थी तथा बाद में उसने उल्लंघन का दायरा बढ़ाते हुए पुंछ सेक्टर और फिर अखनूर सेक्टर को भी निशाना बनाते हुए गोलीबारी की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.