चित्रगुप्त महापरिवार की हुई बैठक, दिवंगत सदस्यों को दी गई श्रद्धांजलि

पहलगाम आतंकी हमले में हुए मृतकों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

गोला(रामगढ़)। गोला चित्रगुप्त मंदिर में चित्रांश महापरिवार गोला की मासिक बैठक हुई। ज्ञात हो की महापरिवार की बैठक प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को होती है। इस बैठक में सर्वप्रथम समाज के हाल में हुए दिवंगत सदस्यों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस बैठक में सभी चित्रांश वक्ताओं ने एक स्वर में पहलगाम आतंकी हमले की तीव्र भर्तस्ना की तथा सरकार से माँग की कि घटना के दिवंगत पर्यटकों के बहे लहु का बदला लिया जाय। आतंकी घटना को अप्रत्यक्ष रुप से समर्थन करने वाले पड़ोसी देश को सबक सिखाने का आह्वान किया गया ताकि भविष्य में इस तरह की घटना को अंजाम देने की हिमाकत ना कर सके।
मौके पर चित्रांश महापरिवार के अध्यक्ष सनत कुमार सिन्हा, सचिव रविन्द्र कुमार सिन्हा, उपाध्यक्ष अजीत कुमार सिन्हा, धिरेन्द्र नारायण बक्शी, आधार कुमार, लाला चन्द्रमोहन, दीपक कुमार सिन्हा, सुमन कुमार सिन्हा, कुँवर कुमार बक्शी, प्रदीप चन्द्र लाला, संजय बक्शी, प्रीतम सिन्हा, सुजीत सिन्हा, रजनीश आनंद, श्रीकांत गोविंद, अभय कुमार सिन्हा, अभिषेक कुमार सिन्हा, अनुप कुमार सिन्हा, मनोज कुमार सिन्हा, शैलेंद्र सिन्हा, विरेन्द्र सिन्हा, संदीप लाला, संदीप बक्शी, आनंद बक्शी, जितेंद्र बक्शी, जीवन बक्शी,विक्की सिन्हा, प्रवीण बक्शी सहित कई चित्रांश शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.