हुनरमंद युवाओं की सफलता और समर्पण का जश्न मनाने का अवसर है: दीपिका पाण्डेय

बेंगलुरु। झारखंड की मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा कि झारखंड के हुनरमंद युवाओं की सफलता और समर्पण का जश्न मनाने का समय आ गया है। एल्युमिनी मिट में हम मिलेंगे उन सितारों से जिन्होंने कौशल विकास के प्रशिक्षण से अपने सपनों को नई उड़ान दी है। उन्होंने कहा कि आज झारखंड से उठकर, बैंगलुरु जैसे महानगरों तक पहुंच चुके हैं हमारे युवा, जो अपनी मेहनत से पूरे प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। यह सिर्फ एक मुलाकात नहीं, बल्कि प्रेरणा की एक नई कहानी होगी , जहां हर चेहरा एक नई उम्मीद, हर मुस्कान एक नई उपलब्धि की कहानी कहेगी। श्रीमती पांडेय ने युवाओं को इससे जुड़ करइस गर्व के पल में और झारखंड की प्रतिभा को सलाम करने का आह्वान किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निरंजन शर्मा के अलावा अन्य लोग इस अवसर पर मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.