After Header-1

दिल्ली में इमारत गिरने से 4 लोगों की मौत, 8-10 लोगों के फंसे होने की आशंका, सर्च ऑपरेशन जारी

नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के मुस्तफाबाद शक्ति विहार इलाके में शनिवार तड़के चार मंजिला इमारत गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बताया कि इमारत गिरने से करीब 22 लोग मलबे में फंस गए।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब तक 14 लोगों को निकाला गया है और उन्हें जीटीबी अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि तड़के करीब तीन बजकर दो मिनट पर दयालपुर थाने में इमारत ढहने की सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस की एक टीम शक्ति विहार की गली नंबर-1 पहुंची, जहां चार मंजिला इमारत ढही थी।

डिविजनल फायर ऑफिसर राजेंद्र अटवाल ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि हमें सुबह करीब 2:50 बजे एक मकान ढहने की सूचना मिली थी। हम मौके पर पहुंचे और पाया कि पूरी इमारत ढह गई है और हमें लोगों के मलबे में फंसे होने की सूचना मिली। NDRF, दिल्ली अग्निशमन सेवा लोगों को बचाने के लिए काम कर रही है।

मुस्तफाबाद दयालपुर इलाके में इमारत ढहने की घटना पर भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा, “यह बहुत दुखद घटना है। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि जो भी इससे प्रभावित हुए हैं, उन्हें सहारा दें। घटना की जांच होगी और सरकार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.