महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए स्मार्टफोन का उप विकास आयुक्त ने किया वितरण

रामगढ़। कार्यों के बेहतर संचालन हेतु महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड सरकार द्वारा महिला पर्यवेक्षिकाओं एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए स्मार्टफोन रामगढ़ जिला को उपलब्ध कराया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को उप विकास आयुक्त श्री रॉबिन टोप्पो ने अपने कार्यालय कक्ष में आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों एवं महिला पर्यवेक्षिकाओं के बीच स्मार्टफोन का वितरण किया।

इस दौरान आंगनबाड़ी सेविकाओं के लिए कल 1042 स्मार्टफोन बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों को उपलब्ध कराया गया वहीं 21 महिला पर्यवेक्षिकाओ को स्मार्टफोन उपलब्ध कराया गया इस अवसर पर जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती इंदु प्रभा खलखो, सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारी एवं सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.