बड़कीपोना में आयोजित पांच दिवसीय महायज्ञ की प्राण प्रतिष्ठा के साथ हुई पूणाहुति
यज्ञ होने से पवित्र हो जाता है आसपास क्षेत्र का वातावरणः चंद्रप्रकाश चौधरी
रजरप्पा। चितरपुर प्रखंड अंतर्गत बड़कीपोना स्थित दुर्गा मंदिर चौक के समीप आयोजित श्री श्री 108 राम लखन हनुमत प्राण प्रतिष्ठा पंच दिवसीय महायज्ञ की रविवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्राण प्रतिष्ठा एवं पूणाहुति की गई। इस अवसर पर उपस्थित यज्ञाचार्य सत्येंद्र उपाध्याय, बासुदेव पांडेय,
राजेश पांडेय एवं बबलू पांडेय द्वारा पूरे विधि-विधान के साथ हवन एवं पूजन कराया गया। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के पूर्व मंत्री एवं गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विधिवत रूप से पूजा-अर्चना कर हनुमान जी से आशीर्वाद प्राप्त
किया और क्षेत्रवासियों के सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि महायज्ञ होने से क्षेत्र का वातावरण पवित्र हो जाता है और लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। सांसद ने आपसी सद्भाव और शांति वातावरण में यज्ञ संपन्न होने पर क्षेत्रवासियों को
बधाई दी। साथ ही उन्होंने यज्ञ समिति के सभी सदस्यों को भी इस आयोजन के लिए धन्यवाद दिया और प्रार्थना किया कि यह दिव्य अनुष्ठान रामगढ़ सहित समस्त झारखंड की उन्नति एवं शांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। इस दौरान यहां भव्य भंडारा का भी आयोजन किया गया। जिसमें
आसपास क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए और यज्ञ मंडप में मत्था टेककर प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक अरविंद कुमार सिंह, संरक्षक लालकिशुन महतो, कृष्ण मुरारी, अध्यक्ष अमृतलाल मुंडा, सचिव विद्यासागर कुशवाहा, कोषाध्यक्ष प्रीतम कुमार, संयोजक शंभु कुमार, बैजनाथ दांगी, अमृत कुमार, आकाश कुमार, देवेश कुमार बादल, जगरनाथ महतो, वेद प्रकाश, सखीचंद राम दांगी, नंदकिशोर राम दांगी, पिंटू कुमार, भयहरण राम दांगी, मुकेश प्रसाद, मिथुन कुमार, प्रदीप मुंडा, संतोष कुमार, सेवालाल, रोशन, अजय, विवेक, रंजीत, मधु, शिशुपाल सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।