After Header-1

श्री रामनवमी पूजा महासमिति ने महा अस्त्र-शस्त्र चालान प्रतियोगिता का किया आयोजन

महासमिति ने प्रथम,द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले अखाड़ों को नगद राशि और ट्रॉफी देकर किया सम्मानित

अस्त्र शस्त्र प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर लड़कियों ने भी भाग लेकर कला का प्रदर्शन किया

रामगढ़।श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति रामगढ़ के द्वारा गुरुवार देर शाम को जिला स्तरीय महा अस्त्र-शस्त्र चालान प्रतियोगिता का आयोजन छावनी फुटबॉल मैदान रामगढ़ में किया गया। कार्यक्रम गुरुवार को रात भर चला। महासमिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र साव भोपाली के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ,मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो और विशिष्ट अतिथि में युवा नेता सह समाज सेवी पियुष चौधरी एवं रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार,महासमिति के मुख्य संरक्षक राजेश ठाकुर, रंजन फौजी, छोटू वर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों के अलावे धनंजय कुमार पुटूस ,रविंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार सिंहा ने सामुहिक रुप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इस प्रतियोगिता में रामगढ़ जिले के सभी प्रखंडों के कई अखाड़ों ने भाग लिया। जिनमें से श्री श्री रामनवमी पूजा हुप्पू गोला, शिवनंदन अखाड़ा रामगढ़, बाल भारती मंडली, श्री श्री पवन पुत्र रामनवमी समिति रामगढ़, अमरदीप समिति यंग क्लब क्वाटर रामगढ, श्री श्री विष्णु बाल मंडली बी. आर. क्वाटर रामगढ़ के अखाड़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता गुरुवार को रात भर चला और समापन शुक्रवार अहले सुबह हुआ। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अखाड़ों ने अपने कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ रही।निर्णायक मंडली में मुख्य रूप से मनोज प्रसाद, शेखर राम, बबलू राम, राज कुमार भंडारी, आशीष कुमार सिंहा, संजय सोनकर उपस्थित रहे, जिन्होंने कार्यक्रम में भाग लिए हुए अखाड़ों के कला का प्रदर्शन को जज कर रहे थे।इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अमरदीप समिति यंग क्लब, द्वितीय स्थान श्री श्री पवन पुत्र रामनवमी समिति, तृतीय स्थान श्री श्री विष्णु बाल मंडली, चतुर्थ स्थान श्री श्री रामनवमी समिति हुप्पू गोला, एवं पंचम स्थान शिवनंदन अखाड़ा ने प्राप्त किया।महासमिति के द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को नगद पुरस्कार ₹11000, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को नगद पुरस्कार 5100 एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को नगद पुरस्कार ₹2100 के साथ साथ सभी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया,साथ ही सभी मंडली एवं विशेष करतब दिखने वाले कलाकार को प्रोत्साहन राशि के साथ ट्रॉफी भी दिया गया।कार्यक्रम में विशेष रूप से अपने कला की प्रदर्शनी दिखाने वाले में गुनगुन भारती, आरवी भारती, इशिका कुमारी, आभा शर्मा, वीपाषा शर्मा, धनराज सोनकर, पियुष सोनकर, राजवीर कुमार, हर्ष सोनकर, दीपक मेहता, देविका कुमारी ने अपना करतब दिखाया जिसमें महासमिति के द्वारा ट्रॉफी के साथ नगद रुपए देकर पुरस्कृत किया गया। मौके पर मुख्य रूप से महासमिति के महासचिव विशाल जयसवाल, सरदार अनमोल सिंह,संरक्षक अयोध्या वर्मा, प्रोफेसर संजय सिंह, उपाध्यक्ष गौतम महतो, सचिव रोहित सोनी,मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रमुख प्रवीण कुमार सोनू,दिपक तिवारी,विशाल राणा, नीतीश कुशवाहा रोहित सोनी, मुन्ना खटीक, श्याम सुंदर शर्मा,ओमप्रकाश कुशवाहा, दिपक साव ,राहुल शर्मा,अभय गप्पू,संदीप महतो, संदीप जयसवाल, रोहित सोनी, शौर्य प्रसाद, सौरभ वर्मा, मनोज महतो , जीतू साव, सुजीत सोनकर, विकास सोनकर, अजीत दांगी, अंकित जायसवाल, सौरभ कुमार, राजीव कुमार, शिवम कुमार, सनी करमाली, संदीप शर्मा, विशाल आर्यवीर, रवि चंद्रवंशी, शिबू दांगी, मणिशंकर ठाकुर,मुकेश राम, दीपक सिंह, वरुण सिंह, धीरज राम, मुकेश नायक, राधिका देवी, मुकेश नायक, अविनाश राम, अजीत कुमार, अशोक विश्वकर्मा, अतुलेश सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.