शांति समिति की बैठक में सरहुल, रामनवमी और ईद सौहार्दपूर्ण मनाने का निर्णय

चाणक्य मंत्र संवाददाता
गोला। गोला थाना परिसर में सरहुल, रामनवमी और ईद सौहार्दपूर्ण मनाने के लिए शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें गोला प्रमुख गीता देवी, जिप सदस्य जलेश्वर महतो, सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, गोला बीडीओ सुधा वर्मा, सीओ समरेश भंडारी, गोला अंचल के पुलिस निरीक्षक पंकज कुमार एवं थाना प्रभारी अभिषेक प्रसाद मुख्य रूप से उपस्थित थे।

बैठक में तीनों त्योहारों को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया। बीडीओ ने लोगों से अपील की कि कोई भी अफवाह से बचे और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दे। पुलिस निरीक्षक ने कहा कि त्योहारों के दौरान कोई भी ऐसा गाना ना बजाएं जिससे विवाद उत्पन्न हो। त्योहार के समय संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात रहेगी।

बैठक में मुखिया कुलदीप साव, नुरुल्लाह अंसारी, जाकिर अख्तर, प्यारेलाल महतो, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमाल शहजादा, संतोष सोनी, सुनील कुशवाहा, सांसद प्रतिनिधि प्रीतम झा, भाजपा नेता मनोज महतो, महेंद्र प्रसाद, बबलू साव, जितेंद्र साहू, स्नेहलता चौधरी, सूरज वर्मा, सुरेश रजक, मो. जावेद, प्रमोद अग्रवाल, शैलेश सिन्हा, सिकंदर शर्मा, मो. रफीक अंसारी, जाफर हुसैन सहित कई लोग शामिल थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.