अपराधियों का बेलगाम होना राज्य सरकार की नाकामी को दर्शाता है:प्रवीण मेहता

भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि
रांची में कल जिस तरह अपराधियों ने दिनदहाड़े भाजपा रांची ग्रामीण के जिला महामंत्री प्रदेश कार्य समिति सदस्य, रामगढ़ विधानसभा चुनाव प्रभारी और पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की दिन दहाड़े गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी वो राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन के लिए खुली चुनौती है । यह घटना न सिर्फ झकझोरने वाली है, बल्कि यह साबित करती है कि राज्य में अपराधियों का मनोबल अब कानून-व्यवस्था से कहीं ऊपर हो चुका है। मुख्यमंत्री आवास के पास इस दुस्साहसिक हत्या का होना बताता है कि अपराधियों को प्रशासन का कोई भय नहीं रह गया है।
राज्य में लगातार हो रही ऐसी घटनाएं यह सवाल उठाती हैं कि आखिर किसके संरक्षण में ये अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं? क्या राज्य सरकार की कानून-व्यवस्था पूरी तरह विफल हो चुकी है? आम जनता का असुरक्षित महसूस करना और अपराधियों का बेलगाम होना राज्य सरकार की नाकामी को दर्शाता है।सरकार बताए आखिर कब थमेगा ये हत्या का सिलसिला। जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता ने कहा कि स्वर्गीय अनिल टाईगर की हत्या का उद्भेदन जल्द करे पुलिस प्रशासन वहीं उन्होंने राज्य सरकार से दोषी को फांसी की सज़ा की मांग की! अन्यथा बाध्य होकर भाजपा रामगढ़ जिला रामगढ़ बन्द करने के साथ साथ सड़क से सदन तक आंदोलनरत होगी। अनिल टाइगर की हत्या से भाजपा कार्यकताओं में आक्रोश देखा जा रहा है। यह बहुत ही गंभीर एवं चिंतनीय है। झारखंड सरकार होश में आओ ! हत्यारों को फांसी दो। शोक संवेदना व्यक्त करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमने अपने भाजपा परिवार के एक होनहार सदस्य को खो दिया।
ईश्वर पवित्र आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार, वरिष्ठ नेता रंजित कुमार सिन्हा, अमरेन्द्र कुमार गुप्ता, चंद्रशेखर चौधरी,रणंजय कुमार, डॉ संजय सिंह, इला रानी पाठक, डॉ संजय प्रसाद सिंह, विनोद कुमार राम, कुमेल उरांव ,सुरेन्द्र करमाली, प्रिया करमाली, राजीव जायसवाल,जिला पदाधिकारी रंजन फ़ौजी ,राजेन्द्र कुशवाहा, बलराम महतो स्नेहलता चौधरी, दिनेश प्रसाद, महेन्द्र प्रजापति ,जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी, विजय जायसवाल जिला मंत्री दिलीप सिंह ,संजीव कुमार बबला ,किरण देवी ,लक्ष्मी देवी, सरदार अनमोल सिंह, संजय प्रभाकर , विनोद प्रसाद जिला मीडिया टीम राजीव पामदत्त, संतोष कुमार शर्मा, प्रवीण कुमार सोनू ,भीम सेन चौहान, सोनू कुमार शौर्य, राकेश पांडा, अर्जुन यादव ,पंकज कुमार गुप्ता , प्रो खिरोधर साहु,सहदेव ठाकुर, उमेश प्रसाद ,रंजीत पांडेय ,आनंद बेदिया ,जगेश्वर प्रजापति, अखिलेश प्रसाद, वसुध तिवारी, दीनदयाल कुमार,खुशीलाल महतो, प्रो आलोक कुमार,नमेंद्र चंचल, सुबोध सिंह ,वरुण सिंह महेश चौधरी ,मोहन पांडेय ,विनोद मिश्रा ,मनोज कुमार महतो, मछिंद्र कुमार,, मनोज सिंह,कुमेल उरांव ,सुरेन्द्र करमाली, सुरजीत सिंह छाबड़ा, अजय ओझा,विजय ओझा,प्रिया करमाली, शीतल सिंह ,सन्नी कुशवाहा कुश श्रीवास्तव ,रिंकू प्रसाद, संजय कुमार रजक ,शंकर करमाली ,वारिश खान, मण्डल अध्यक्ष सूर्यवंश श्रीवास्तव ,मनोज गिरि ,संजय साह, राजेश कुमार ,बबलु साव टोकेस सिंह, राजाराम प्रजापति, सागर दांगी ,सतीश मोहन मिश्रा, गिरधारी महतो ,नरेश साव ,गणेश प्रसाद स्वर्णकार, अशोक कुमार योगेश महतो ,योगेश कुमार दांगी , संतराज पासवान सहित भाजपा रामगढ़ जिला परिवार ने शोक जताया !

Leave A Reply

Your email address will not be published.