एचइसी के दो पूर्व निदेशक सहित वर्तमान में कार्यरत दो अधिकारी को बिना टेंडर के ही कार्य देने का दोषी

रांची । केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने एचइसी के दो पूर्व निदेशक सहित वर्तमान में कार्यरत दो अधिकारी को बिना टेंडर के ही कार्य देने का दोषी पाया है. इसे लेकर भारी उद्योग मंत्रालय को पत्र लिखा है. पत्र के आलोक में भारी उद्योग मंत्रालय ने एचइसी प्रबंधन से दोषी पाये गये अधिकारियों पर गाइडलाइन के अनुसार कार्रवाई करने की बात कही है. पत्र में सीवीसी ने लिखा है कि तिरुपति औद्योगिक सहयोग समिति लिमिटेड को बिना टेंडर के ही कार्य दिया गया. इसमें एचइसी के पूर्व कार्मिक निदेशक एमके सक्सेना, पूर्व निदेशक उत्पादन डॉ राणा एस चक्रवर्ती, सीनियर डीजीएम कौशिक दास, सीनियर डीजीएम टीयूके सिंह शामिल हैं.

वहीं टीए डिविजन के मैनेजर एलएस लुगुन पर आंशिक जुर्माना लगाने की बात कही गयी है. इस मामले में एचएमबीपी के पूर्व महाप्रबंधक जेपी प्रसाद, पूर्व महाप्रबंधक एफएफपी डीएन चौधरी व पूर्व महाप्रबंधक एचएमटीपी डीपी सिंह, पूर्वनिदेशक वित्त अरुंधति पंडा पर कोई कार्रवाई नहीं करने की बात कही गयी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.