चाणक्य मंत्र संवाददाता
गोला। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय के तत्वाधान में, इंडिया एस. एम. ई. फोरम के माध्यम से चलाए जा रहे राष्ट्रीय स्तर का आई. पी. आर. मिशन के तहत पेटेंट, डिजाइन, ट्रेड मार्क, रजिस्ट्रेशन को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन गोला ब्लॉक सभागार में किया गया।कार्यक्रम का संचालन इंडिया एसएमई फोरम के सुनील मिश्रा ने किया। मौके पर विपिन कुमार ब्लॉक प्रोग्राम ऑफिसर, सुजीत कुमार महतो सामुदायिक संसाधन व्यक्ति, रमेश कुमार दांगी सामुदायिक संसाधन व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यशाला में 60 से ज्यादा स्वयं सहायता समूह की बहनों व उद्यमियों ने सहभागिता किया व कार्यक्रम के प्रशिक्षक सुनील मिश्रा ने वीडियो और प्रेजेंटेशन के माध्यम से सभी को ब्रांडिंग, पेटेंट, डिजाइन, ट्रेड मार्क, रजिस्ट्रेशन के महत्व को बताया। साथ ही अपने व्यवसाय को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने के लिए उपरोक्त सभी चीज क्यों आवश्यक होती है यह भी जानकारी दी। सम्पूर्ण कार्यक्रम में सभी उद्यमियों ने प्रशिक्षक सुनील मिश्रा के साथ वार्तालाप कर कई प्रश्न पूछ कर इस कार्यशाला में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।