गोड्डा झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड समिति की बैठक संपन्न

संथाल ब्यूरो चीफ कौशल कुमार

गोड्डा।  झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड समिति, मेहेरमा की बैठक प्रखंड स्थित पटेल भवन में शत्रुघन सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन वरिष्ठ नेता गुलज़ारी दास ने किया। बैठक में प्रखंड के सभी 23 पंचायतों से नव नियुक्त अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव,कोषाध्यक्ष सहित पंचायत के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित हुए। बैठक में जिला समिति के पदाधिकारी का प्रखंड के पदाधिकारी ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। बाद में प्रखंड समिति के पदाधिकारीयों एवं पंचायत समिति के पदाधिकारीयों का स्वागत जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन कुमार साहित जिला समिति के पदाधिकारी ने बारी बारी से किया।
बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने समिति के विस्तार करने और संगठन को मजबूत करने की दिशा में अपना-अपना विचार रखा। झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेम नन्दन कुमार ने अपनी पार्टी के संगठन को मजबूत करने का गुर सिखाया। साथ ही कार्यकर्ताओं को यह विश्वास भी दिलाया कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान और उचित अधिकार के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि आपने विधान सभा चुनाव में गठबंधन धर्म का पालन किया है इसलिए आपका जो अधिकार माननीय विधायक सह मंत्री दीपिका पाण्डे सिंह जी से बनता वह भी मिलकर दिलाने का प्रयास करूंगा। इन बातों से कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम किया। कार्यकर्ता काफी उत्साहित थे। कार्यकर्ताओं ने एक साथ संकल्प लेने का काम किया की झारखंड मुक्ति मोर्चा का संगठन ऐसा संगठन बनेगा जहां एक आवाज पर सैकड़ो कार्यकर्ता जमा होंगे। बैठक को बारी-बारी से जिला सचिव वासुदेव सोरेन,उपाध्यक्ष खुर्शीद मुन्ना, कोषाध्यक्ष महेंद्र उरांव, महगामा के प्रखंड अध्यक्ष अजीमुद्दीन अंसारी एवं ठाकुर गंगटी के प्रखंड अध्यक्ष लम्बोदर महतो ने संबोधित किया। बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड सचिव तला टुडू, प्रखंड उपाध्यक्ष रविल अंसारी प्रखंड कोषाध्यक्ष राजू मंडल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.