After Header-1

राजस्व संबंधित कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा

रामगढ़: राजस्व संबंधित कार्यों को लेकर मंगलवार को उपायुक्त, रामगढ़ श्री चंदन कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

राजस्व संग्रहण कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने आंतरिक संसाधन, उत्पाद, खनन, परिवहन, विद्युत सहित अन्य संबंधित विभागों से प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप अब तक की गई उपलब्धि की जानकारी ली वहीं उपायुक्त ने निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति जल्द से जल्द सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। मौके पर उपायुक्त ने परिवहन विभाग द्वारा वाहनों के लिए फैंसी नंबर निर्गत किए जाने का व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया। इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा फैंसी नंबर प्राप्त करने हेतु जिला परिवहन कार्यालय से संपर्क करने के संबंध में जानकारी दी गई। नीलाम पत्र वादों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने संबंधित जिला व अनुमंडल स्तरीय अधिकारियों, अंचल अधिकारियों को बैंक प्रतिनिधियों के साथ समन्वय कर तीव्र गति से मामले निष्पादित करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान मैनेजर आईटी श्री वेदांत कुमार के द्वारा पीपीटी प्रेजेंटेशन के माध्यम से अंचलवार विभिन्न कार्यों की जानकारी दी गई। इस दौरान उपायुक्त ने दाखिल खारिज मामलों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सेवा का अधिकार अधिनियम का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए दाखिल खारिज संबंधित सभी मामलों को निर्धारित अवधि के दौरान निष्पादित करने का निर्देश दिया। मौके पर उपायुक्त ने एक सप्ताह के अंदर सभी अंचलों में न्यायालय संबंधित मामलों में कॉज लिस्ट अपडेट करने का निर्देश दिया।

परिशोधन पोर्टल के माध्यम से आमजनों को उपलब्ध कराई जा रही भूमि संबंधित दस्तावेजों में सुधार सहित अन्य सुविधाओं की जानकारी लेने के क्रम में उपायुक्त ने पोर्टल पर आए आवेदनों को जल्द से जल्द निष्पादित करने का निर्देश दिया।

बैठक के दौरान अपर समाहर्ता  गीतांजलि कुमारी, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनुराग कुमार तिवारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता दीप्ति प्रियंका कुजूर, जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती मनीषा वत्स, जिला स्तरीय अधिकारियों, अंचल अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.