भाजपा रामगढ़ जिला द्वारा अटल बिहारी वाजपेयी जन्मशताब्दी पर अटल विरासत सम्मेलन आयोजित

भारतीय राजनीति के भीष्म पितामह थे अटल बिहारी – सुदर्शन भगत

बिजौलिया तालाब रोड स्थित ब्रह्मर्षि धर्मशाला के सभागार में आयोजित अटल विरासत सम्मेलन मेंबतौर मुख्य वक्ता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत ने झारखंड निर्माता भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर बोलते हुए कहा कि भाजपा अटल बिहारी वाजपेयी जन्मशताब्दी मना रही है और आज सम्पूर्ण देश में भाजपा द्वारा अटल विरासत सम्मेलन आयोजित है। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के साथ काम करना और उनके साथ बैठना को अपना सौभाग्य माना। वे एक राजनेता के रूप में उनका दूरदर्शी , ईमानदारी और देश के प्रति उनका समर्पण मिसाल है। उनके जीवन के संबंध में बताते हुए उनके वाक्पटुता को प्रणाम किया। वे संघ के प्रचारक थे। उस समय के सरसंघ चालक गुरुजी के निर्देश पर वे जनसंघ के संस्थापक सदस्य बने और डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ राष्ट्रवाद को एक नया आयाम दिया। राष्ट्र धर्म, पांचजन्य जैसे पत्रिकाओं का संपादन किया। संयुक्त राष्ट्र संघ में हिंदी में संबोधन कर सबको चौंकाया। उन्हें भारतीय राजनीति का भीष्म पितामह की उक्ति दी गई है। उनके राष्ट्र के प्रति योगदान को देखते हुए भारत रत्न दे कर सम्मानित किया गया। आज मोदी जी उनके ही कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं।
“अटल विरासत सम्मेलन ” जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता के अध्यक्षता में आयोजित हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, विशिष्ट अतिथि प्रदेश मंत्री व रामगढ़ जिला संगठनात्मक चुनाव अधिकारी सरोज सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अविनेश सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। आए हुए अतिथियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा पुंज डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी,पण्डित दीनदयाल उपाध्याय और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलन कर नमन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम गीत गायकर किया गया। आए हुए अतिथियों को अंग वस्त्र पहनाकर और पुष्प गुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया गया। वहीं जनसंघ काल से भाजपा के संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जोगिंदर सिंह जग्गी, सूरज प्रसाद, युगल जायसवाल, घनश्याम महतो,मनजी सिंह , सागर भारती को शाल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ देकर उन्हें भी सम्मानित किया गया। अपनी आपबीती बताते हुए सभी ने जनसंघ काल और अटल बिहारी वाजपेयी के साथ के अनुभव को साझा किया।
सम्मेलन में प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार, रंजित कुमार सिन्हा ने भी अटल जी के विराट व्यक्तित्व को नमन करते हैं उनके साथ बिताए पल को याद किया ।
स्वागत भाषण जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता ने तथा संचालन जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी द्वारा किया गया।
सम्मेलन में वरिष्ठ नेता रंजीत कुमार सिन्हा,रणंजय कुमार, डॉ संजय सिंह, विनोद कुमार,तिलक राज मंगलम, सूर्यवंश श्रीवास्तव, रंजन फ़ौजी, बलराम महतो,दिनेश प्रसाद, महेन्द्र प्रजापति ,अनिल कुमार राय, कुमेल उरांव, सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल,जिला मंत्री सरदार अनमोल सिंह, राजीव पामदत्त, संतोष कुमार शर्मा भीम सेन चौहान, प्रवीण कुमार सोनू, धीरज साहू, शीतल सिंह,सन्नी कुशवाहा, कुश श्रीवास्तव, रिंकू प्रसाद, शंकर करमाली, वारिस खान, विवेकानंद पांडेय, आनंद बेदिया, प्रो खिरोधर साहु, रंजीत कुमार पांडेय, विजय ओझा, मनोज महतो, प्रो आलोक सिंह डॉ इंद्रदेव साव , राजेश ठाकुर सहित स मण्डल अध्यक्ष संजय साह, टोकेश सिंह, बबलु साव, गणेश प्रसाद स्वर्णकार, नरेश साव,सागर दांगी, ब्रजेश पाठक, ऋषिकेश सिंह, मिथिलेश मण्डल, शिव कुमार गुप्ता,रवि हाजरा सहित शक्ति केन्द्र चुनाव अधिकारी की उपस्थिति रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.