बडगाम में चार आवासीय घर जलकर हुये खाक

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के वागूरा इलाके में आग लगने की एक बड़ी घटना में रात भर में चार आवासीय घर जलकर खाक हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अग्निशमन और आपातकालीन सेवा के अधिकारियों ने कहा कि आग रविवार और सोमवार की मध्यरात्रि के दौरान गनाई मोहल्ला वागूरा के एक घर में लगी और आसपास के अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना में तीन सिंगल स्टोरी और एक डबल स्टोरी मकान जलकर राख हो गए।
आग पर काबू पाने के लिए जिले के विभिन्न अग्निशमन केंद्रों से कई दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ और आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.