After Header-1

32 वर्षो के सेवा देकर सेवानिवृत्त हुयी डाॅ विभा राय, विदाई समारोह का किया गया आयोजन

भुरकुंडा । रामगढ़ जिला अंतर्गत कोयलांचल के जुबिली कॉलेज भुरकुंडा में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन कर सेवानिवृत्त समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. विभा राय का विदाई दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ए.के.एस. झा और संचालन प्रो. अनुज कुमार मिश्रा ने किया। विदाई समारोह की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना से की गई। इसकसे उपरांत सेवानिवृत डॉ. विभा राय को अंगवस्त्र और बुके देकर सम्मानित किया। अवसर पर प्राचार्य ने महाविद्यालय में डॉ. विभा राय के 32 वर्षों से अधिक सेवाकाल का स्मरण करते हुए कहा कि विभा राय महाविद्यालय के समाजशास्त्र की संस्थापक विभागाध्यक्ष रहीं। इनके सेवाकाल के दौरान समाजशास्त्र के छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय स्तर पर कई आयाम जोड़े। अवसर पर विभा राय ने महाविद्यालय में बीते 32 वर्षों के अपने अनुभव और यादों को सभी के साथ साझा किया। इस दौरान भावुक माहौल में डॉ. विभा राय के द्वारा सभी महाविद्यालय कर्मियों को उपहार भेंट किया गया। वहीं कॉलेज के सभी व्याख्याताओं ने महाविद्यालय में डॉ. विभा राय के अहम योगदान की सराहना करते हुए उनके सुखमय भविष्य की कामना की। मौके पर प्रो. अर्जुन कुमार मिश्रा, आलोक कुमार, राजेश कुमार, डॉ. बी. रविदास, डॉ. अरुण कुमार सिंह, प्रो. एस. पी. दांगी, प्रो. मनोज कुमार दास,सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.