मुख्यमंत्री ने हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा, श्रमिकों का कुशलक्षेम जाना

सैन्य अधिकारियों एवं प्रशासनिक टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली जिले में माणा के पास हिमस्खलन प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर मौके पर जारी राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान सुरक्षित बाहर निकाले गए श्रमिकों का कुशलक्षेमभी जाना।

साथ ही मुख्यमंत्री ने बचाव कार्य में जुटे सैन्य अधिकारियों एवं प्रशासनिक टीमों से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार संकट की इस घड़ी में प्रभावितों की हरसंभव सहायता के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रभावित श्रमिकों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन, सेना और SDRF की टीमें लगातार राहत कार्यों में जुटी हुई हैं।

CM धामी ने कहा,  प्रधानमंत्री Narendra Modi  एवं माननीय केंद्रीय गृहमंत्री  Amit Shah  के मार्गदर्शन में केन्द्र सरकार द्वारा भी बचाव कार्यों में पूरा सहयोग मिल रहा है। हमारी डबल इंजन सरकार हर परिस्थिति में नागरिकों के साथ मजबूती से खड़ी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.