After Header-1

चितरपुर डिग्री कॉलेज के शिक्षक प्रतिनिधि बनाये गए प्रो कुरातूलएन

रजरप्पा। चितरपुर डिग्री महाविद्यालय में शिक्षक प्रतिनिधि चयन को लेकर शिक्षक- शिक्षिकाओं की एक बैठक आयोजित की गई शिक्षक प्रतिनिधि चयन को लेकर दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया प्रो कुरातूल एन एवं प्रो निखहत परवीन दो प्रत्याशियों के पक्ष में पर्ची के माध्यम से वोट डाला गया, कुल मतों की गिनती की गई,परिणाम मे कुरातूल एन 09 मत मिला और अव्वल रहा जीत हासिल किया जबकि दूसरे प्रत्याशी निखहत प्रवीण के पक्ष में कुल 07 मत ही प्राप्त हुआ, सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले प्रोफेसर कुरातूलएन को शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में चयन किया गया शिक्षक प्रतिनिधि चयन में गोपनीयता पर विशेष ध्यान रखा गया था इस चुनाव प्रक्रिया मे चितरपुर कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर संज्ञा ने की जिसकी देखरेख मे चयन प्रक्रिया संपन्न हुआ इस दौरान शिक्षक प्रतिनिधि बनने के बाद विजय प्रत्याशी को प्राचार्य के द्वारा फूल माला पहनाकर, बुके देकर एवं मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया इस अवसर पर प्रो निरंजन महतो, प्रो मनोज कु झा,प्रो ज्योति कुमारी, प्रो जूही उपाध्याय, प्रो उत्तम कुमार ,डॉ हिना कौसर, प्रो मीणा मुंडा,प्रो रेवालाल पटेल, प्रो शबाना अंजुम, प्रो अंजू कुमारी,प्रो अंजनी करमाली, प्रो तारा शंकर अग्रवाल, प्रो दीपक कुमार,प्रो नगमा नौशाद सहित कई मौजूद रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.