साहित्यकार प्राणेश कुमार का निधन

चाणक्य मंत्र संवाददाता
गोला  । गोला प्रधान टोला निवासी चित्रांश परिवार के सदस्य प्राणेश कुमार का निधन गुरुवार के अहले सुबह 70 वर्ष की उम्र में हो गया। वे अपने पीछे पत्नी, भाई बहनों सहित पुत्र पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए। बताया गया कि वे लंबे समय से बीमार थे। उनका इलाज कलकत्ता और रांची में चल रहा था। विगत एक सप्ताह से वे रांची के अस्पताल में इलाजरत थे। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जाता है कि वे अवकाश प्राप्त प्रखंडकर्मी थे। उनका साहित्य के क्षेत्र में अच्छी पकड़ थी। यह भी बताया गया कि वे हजारीबाग से निकलने वाली प्रकाशित एक पत्रिका के संपादक भी रहे है। बताया जाता हैं कि गत 11 फरवरी को उनकी माता का निधन हो गया था। 20 फरवरी को उनकी माता का दशकर्म भी था। पूरा परिवार दशकर्म की तैयारी में जुटे थे। इस बीच इनका निधन हो गया।

चित्रांश परिवार गोला ने प्राणेश के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि प्राणेश कुमार एक मूर्धन्य लेखक व साहित्यकार थे। इनके द्वारा लिखित कई लेख प्रसांगिक और अनुकरणीय है। इनकी क्षति से चित्रांश परिवार सहित साहित्य जगत को काफी क्षति हुई है।

Leave a Reply