झारखंड के गिरिडीह जिले में सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत

रांची। झारखंड के गिरिडीह जिले में कल देर रात दो सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गयी है जबकि एक घायल है।
घायल का इलाज हजारीबाग सदर अस्पताल में चल रहा है। पहली घटना में जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में स्थित पुलिस पिकेट के पास बाइक और स्कॉर्पियो के टक्कर में दोनों वाहनों में सवार 6 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है।
दूसरी घटना में गिरिडीह के बगोदर के अटका- मुंडरो रोड स्थित बिहारो के पास बाइक सवार दो लोगों मौत हो गयी जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल का इलाज हजारीबाग के सदर अस्पताल में चल रहा है।स्थानीय लोगों ने बताया कि कल देर रात मुंडरो से एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक अपने घर बिहारो आ रहा थे तभी बाइक बिहारो के समीप असंतुलित होकर बिजली के खंभे से टकरा गयी। बाइक पर सवार तीनों घायल हो गए। इनमें से दो युवक की मौत इलाज के दौरान हो गयी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.