After Header-1

स्वतंत्रता सेनानियों को उचित सम्मान मिलना चाहिए: दीपिका पांडेय

बिरसा मुंडा की धरती पर हुआ श्रीगोपाल नारसन का सम्मान
रांची/रुड़की । बिरसा मुंडा की धरती कहे जाने वाली रांची के दिगंबर जैन भवन में अखिल भारतीय शहीद स्वतंत्रता सेनानी परिवार कल्याण महापरिषद की चौथी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अमर शहीद जगदीश प्रसाद वत्स के भांजे एवं संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीगोपाल नारसन का सम्मान किया गया ।

झारखंड के 107 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी नंदकिशोर मांझी की अध्यक्षता व राष्ट्रीय महासचिव कुमार पटेल के संचालन में आयोजित महापरिषद बैठक में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पाण्डेय उपस्थित रही।
मंत्री दीपिका पाण्डेय ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों को कांग्रेस खासकर इंदिरा गांधी के समय में जो सम्मान मिला वह आज सेनानियों के उत्तराधिकारियों को भी सम्मान मिलना चाहिए। वह केंद्र और राज्य सरकार से सम्मान चाहते हैं जो बिलकुल जायज है।उन्होंने झारखंड में भी अलग राज्य बनाने के लिए जिन लोगों ने आंदोलन किया था उन्हें चिन्हित किए जाने की बाबत चल रहे काम की जानकारी दी। उन्होंने माना कि आजादी के बाद लोकतंत्र या जो जनतंत्र है वह स्वतंत्रता सेनानियों की देन है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के उत्तराधिकारियो को सम्मान देने का भरोसा दिलाते हुए संगठन की सभी नौ सूत्री मांगो को जायज बताया।
राष्ट्रीय समन्वय हरिराम गुप्ता ने ने देश भर में फैले दो करोड़ स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को एकजुट करने पर जोर दिया। इस महापरिषद की बैठक में 22 राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में स्वतंत्रता सेनानियों के सपने का भारत बनाने के लिए देश के युगों में देशभक्ति का जुनून भरने के लिए अभियान चलाने पर बल दिया गया। केंद्र सरकार से स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी का ऑनलाइन पहचान पत्र निर्गत करने,केंद्र एवम विभिन्न न्यायालयों द्वारा पूर्व में पारित निर्णयों का क्रियान्वयन करने की मांग की गई।इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अवधेश पंत , एस एन मिश्रा,अजय सितलानी, विनोद कुमार चौधरी,अरविंद ठाकुर,डॉ. इंदिरा मिश्रा,डॉक्टर वंदना राय, परिणीता झा, जयप्रकाश ठाकुर,श्रीमती प्रतिमा,सुरेंद्र बेटोला ,गिरिजा शंकर राय, राम कुमार स्वतंत्र, डॉक्टर कुमारी ज्योत्स्ना, ब्रहमचारी, डॉ संजय द्विवेदी, सत्यप्रकाश द्विवेदी,पप्पू पटेल, प्रकाश चंद्र,आशा लाल आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.