After Header-1

सशक्त भू-कानून भाजपा का जुमला : डॉ. प्रतिमा सिंह

देहरादून ।प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह ने कहा कि आम आदमी पर कर्ज का बोझ लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि ज्वलंत मुद्दों पर सरकार चर्चा नहीं कर रही है। सरकार सशक्त भू कानून लागू करने से बच रही है।

डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि एक ओर राज्य सरकार विधायकों एवं पूर्व विधायकों के वेतन भत्तों में लगातार वृद्धि कर रही है वहीं सरकार के पास कर्मचारियों को वेतन व पेंशन देने के लिए भी धन नहीं है । राज्य के आम आदमी पर कर्ज का बोझ़ लगातार बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार जनहित से जुड़े मुद्दों पर निर्णय नहीं ले रही है, राज्य में लगातार बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई तथा भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के लिए ठोस निर्णय भी सरकार नहीं ले रही है। सशक्त भू कानून केवल भाजपा का चुनावी जुमला साबित हो कर रह गया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.