राष्ट्रपति मुर्मू ने त्रिवेणी संगम में आस्था की पवित्र डुबकी लगाकर की पूजा-अर्चना

प्रयागराज। प्रयागराज की पावन धरा पर चल रहे महाकुंभ मेले में सोमवार को देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची और यहां उन्होंने पवित्र स्नान किया। बता दें कि वह आठ घंटे से अधिक समय तक प्रयागराज में रहेंगी और इस दौरान संगम स्नान के साथ ही यहां अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में पूजा करेंगी। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू ने संगम नोज में त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई। मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम में राष्ट्रपति आस्था की डुबकी लगाकर सनातन आस्था को मजबूत आधार देंगी। देश की प्रथम नागरिक का संगम में पावन डुबकी लगाने का यह ऐतिहासिक क्षण है। बता दें कि इससे पहले भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में पावन स्नान किया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.