संगठनात्मक चुनाव को लेकर भाजपा जिला कार्यालय हाथीमारा में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता के अध्यक्षता में दिन के 12 बजे किया गया। कार्यशाला में बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, जिला चुनाव अधिकारी व प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, डॉ संजय कुमार सिंह, चंद्रशेखर चौधरी विशेष रूप से उपस्थित थे।
संगठन महापर्व के कार्यशाला में बोलते हुए मुख्य वक्ता व संगठनात्मक चुनाव प्रवेक्षक पूर्व केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत ने उपस्थित कार्यकताओं को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि संगठन महापर्व में हमें प्रदेश द्वारा दिए करणीय कार्य को पूरा करना है। आनेवाले समय में हमें क्या क्या कार्य करना है उस पर ध्यान दिलाया। उन्होंने चुनाव अधिकारी और सहयोगी के कार्य के सम्बन्ध में क्या करना है बताया कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार भाजपा संगठनात्मक चुनाव को सम्पन्न करता है। उन्होंने कहा कि स्वाभाविक रूप से हमें पूरा भरोसा था कि झारखण्ड में हमारी सरकार बनेगी किन्तु निराशा हुई है। चुनाव में हार जीत लगा रहता है। निरन्तर जनसंघ काल से भाजपा के स्थापना के साथ निरन्तर कार्य करते हुए विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटलजी के नेतृत्व में 2 सीट आने पर आज आपके मनोबल से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक ऊंचाई पर पहुंचे हैं। आम बजट में यहां के लोगों के लिए बहुत ही सराहनीय कार्य हुआ है । आज भारत विकास और संस्कृति दृष्टि से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में काफी आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा है बुथ से लेकर जिला तक संगठनात्मक चुनाव को सर्वसहमति से करना है। वहीं सरोज सिंह ने बुथ समिति और मण्डल से जुड़े विषयों को लेकर कहा कि जिस बुथ में 50 50 प्राथमिक सदस्य बन चुके हैं उस बुथ समिति का चुनाव संपन्न करवाना है। उन्होंने मण्डल अध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के चुनावी प्रक्रिया को समझाया।
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश सदस्यता महापर्व के संयोजक राकेश प्रसाद ने भाजपा को एक परिवार बताया। उन्होंने सभी मण्डल अध्यक्ष से 10 फरवरी तक प्राथमिक सदस्य बढ़ाने तथा भरे हुए सक्रिय सदस्यता आवेदन पत्र को जिला में जमा करने को कहा। विधायक रोशन लाल चौधरी ने संगठनात्मक चुनाव में सभी को पूरे मनोयोग से लगने को कहा। कार्यक्रम के अंत में मंडलों में होने वाले कार्यशाला की तारीख एवं मण्डल संगठन पर्व सहयोगी (मण्डल चुनाव अधिकारी व सह अधिकारी की घोषणा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता द्वारा किया गया। कार्यशाला की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय और भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी बाजपेई की तस्वीर पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन कर और वन्दे मातरम गीत गाकर किया गया। अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर मंचासिन अतिथियों को सम्मानित किया गया। संचालन जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी ने और धन्यवाद ज्ञापन जिला सदस्यता अभियान संयोजक राजू कुशवाहा द्वारा किया गया। कार्यशाला में प्रो संजय प्रसाद सिंह , विनोद कुमार प्रिया करमाली, अनिल राय,योगेश दांगी , पंकज कुमार गुप्ता,कुमेंल उरांव जिला पदाधिकारी रंजन कुमार सिंह, बलराम महतो दिनेश प्रसाद स्नेह लता चौधरी,, महेंद्र प्रजापति दिलीप सिंह संजीव कुमार बाबला किरण देवी संजय प्रभाकर सरदार अनमोल सिंह, राजीव पामदत, भीमसेन चौहान, संतोष कुमार शर्मा अनिल यादव,प्रवीण कुमार सोनू धीरज कुमार साहू , जिला मोर्चा अध्यक्ष शीतल सिंह ,सन्नी कुशवाहा, कुश श्रीवास्तव,रिंकू प्रसाद शंकर करमाली वारिश खान,संजय रजक वरिष्ठ नेता उमेश प्रसाद, आनन्द बेदिया ,प्रोफेसर आलोक कुमार,विजय ओझा , दीनदयाल कुमार, वसुध तिवारी , रमेश वर्मा,मण्डल अध्यक्ष मनोज गिरि,संजय साह, बबलु साव, गणेश प्रसाद, गिरिधारी महतो , नरेश साव, सतीश मोहन मिश्रा, सागर दांगी, ब्रजेश पाठक, कुणाल दास, सुनील प्रसाद, जितेन्द्र साहू, रवि रजवार सहित मण्डल के महामंत्री और मण्डल सदस्यता अभियान के संयोजक सहसंयोजक की उपस्थिति रही।