मजदूर संगठनों ने लिया निर्णय, नगरीय निकाय चुनाव में प्रत्याशी के आधार पर किया जाएगा समर्थन

कांकेर।आगामी नगरीय निकाय के चुनाव में मजदूर संगठन ने निर्णय लिया कि नाम वापसी के बाद ही अध्यक्ष के समर्थन पर चर्चा होगी।लेकिन पार्षद को समर्थन प्रत्याशी को देखकर निर्णय लिया जाएगा।
उक्त आशय की जानकारी राजमिस्त्री मजदूर रेजा कुली एकता यूनियन के उपाध्यक्ष नजीब कुरैशी और कार्यकारी अध्यक्ष सुखरंजन नंदी ने एक प्रेस बयान जारी कर कहा।
नेताओं ने कहा कि नगरीय निकाय के चुनाव राजनीति विहीन चुनाव नहीं होता है। इस चुनाव में भी राजनैतिक मुद्दे,जनता के मुद्दे उभर कर सामने आएगा।
लेकिन स्थानीय निकाय के चुनाव में साफ सुथरी चेहरा के प्रत्याशी भी बहुत अहम होता है।
मजदूर संगठनों ने कहा कि अतीत में निकाय के जो भी प्रतिनिधि चुने गए है वे नागरिकों की सुविधा और कल्याण को नजरअंदाज किया है लेकिन इस बार मजदूर संगठन उसी प्रत्याशी को समर्थन करेगी जो नागरिक हितों की बात करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.