भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय चुनावों में धार्मिक उन्माद फैलाकर राज्य का सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना चाहती है : डॉ. प्रतिमा सिंह

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा है कि भाजपा धार्मिक उन्मान फैलाकर राज्य में सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ना चाहती है।

कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास कोई भी उपलब्धियां जनता को बताने के लिए नहीं है इसलिए वह इस शांत एवं गंगा जमुनी संस्कृति वाले राज्य का सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना चाहती है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार भाजपा के शीर्ष नेता नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा चुनाव में मुस्लिम, मंगलसूत्र, भैंस चुराने जैसे तुच्छ जुमलों से जनता को भ्रमित करने का काम किया था ठीक उसी प्रकार भाजपा नगर निकाय चुनाव प्रचार में कभी लव जेहाद की बात करती हैं, कभी थूक जेहाद की।
डॉ. प्रतिमा सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सर्व समाज के विकास पर विश्वास करती है तथा उसके विकास के केन्द्र में समाज के अंतिम छोर पर बैठा व्यक्ति होता है वहीं भाजपा को विकास के नाम पर केवल धर्म और जाति की राजनीति करना आता है परन्तु राज्य की जनता अब भाजपा की इस कुटिल नीति और कुत्सित सोच को समझ चुकी है तथा इसका आने वाली 23 जनवरी को भजापा को करारा जवाब देने जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.