After Header-1

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का शताब्दी वर्ष समारोह

गोला। झारखंड के रामगढ़ स्थित पार्टी ऑफिस मंजूर भवन में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के शताब्दी वर्ष (1925-2025) के अवसर पर एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक मौके पर शहीद मंजूरुल हसन मेमोरियल फाउंडेशन के निर्देशक श्री जुल्फीकार अली खान ने पार्टी के 100 वर्ष पूरे होने पर सभी क्रांतिकारियों और पार्टी के जिम्मेदार कार्यकर्ताओं को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भुवनेश्वर प्रसाद महतो, पूर्व सांसद हजारीबाग, झारखंड राज्य परिषद के अध्यक्ष श्री महिंद्र पाठक, और झारखंड राज्य के विभिन्न जिलों के अध्यक्ष मौजूद रहे। इसके अलावा, SMHM फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य अख्तर हुसैन और विभिन्न समुदायों के लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

श्री जुल्फीकार अली खान ने अपने संबोधन में CPI के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और पार्टी के ऐतिहासिक संघर्षों को सराहा। उन्होंने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने बीते 100 वर्षों में सामाजिक न्याय, समानता और श्रमिक अधिकारों के लिए अद्वितीय योगदान दिया है।

कार्यक्रम में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी पार्टी के संघर्ष और उपलब्धियों पर चर्चा की, जिससे यह आयोजन एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक अवसर बन गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.