भारत में मिला चीनी HMPV Virus का पहला मरीज, बेंगलुरु में 8 माह का बच्चा संक्रमित

नई दिल्ली। भारत में चीन का ह्मयूमन मेटा न्यूमोवायरस (HMPV) वायरस पहुंच गया है। बेंगलुरु में इसका पहला केस दर्ज किया गया है। जानकारी के अनुसार, एक आठ महीने की बच्ची इससे संक्रमित हुई है। यह मामला शहर के बैपटिस्ट अस्पताल में दर्ज किया गया।

राज्य स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि उन्होंने अपनी प्रयोगशाला में नमूने का परीक्षण नहीं किया है। अस्पताल की लैब में हुई जांच में एचएमपीवी वायरस की पुष्टि हुई है। कर्नाटक स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी केंद्र सरकार को दे दी है। बता दें कि HMPV आमतौर पर बच्चों में ही डिटेक्ट होता है। सभी फ्लू सैंपल में से 0.7 फ़ीसदी HMPV के होते हैं। इस वायरस का स्ट्रेन क्या है, अभी पता नहीं चल पाया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.