महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार आज, शिवसेना को मिल सकता है आवास मंत्रालय

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंत्रिपरिषद विस्तार में शिवसेना को आवास मंत्रालय सौंप सकती है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। रविवार को नागपुर में मंत्रिपरिषद का विस्तार होने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय भाजपा के पास ही रहेगा।

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा के दोनों सहयोगी दलों को वही विभाग मिल सकते हैं जो उनके पास पिछली महायुति सरकार में थे, हालांकि शिवसेना को एक अतिरिक्त मंत्रालय दिया जा सकता है। महायुति गठबंधन में शामिल अन्य दल उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की अगुवाई वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) है।

सूत्रों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री शिंदे अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दो उपमुख्यमंत्रियों में से एक हैं, इसलिए भाजपा उनकी पार्टी को एक और महत्वपूर्ण मंत्रालय दे सकती है। पवार को एक बार वित्त मंत्रालय मिलने की संभावना है। सूत्रों ने बताया कि भाजपा मंत्रिपरिषद में कुछ नए चेहरे शामिल कर सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.