राजू चतुर्वेदी ने धार्मिक स्थल के समीप में खुले में मांस बेचने का कड़ा विरोध प्रकट किया

भारतीय जनता पार्टी रामगढ़ जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए धार्मिक स्थल और महापुरुषों के स्मृति स्थान के समीप में खुले में मांस बेचने का कड़ा विरोध प्रकट किया है

प्रेस के माध्यम से जिला महामंत्री राजू चतुर्वेदी ने जिला प्रशासन से त्वरित निदान की मांग की है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति में जिला के आस्था एवं देश के दुशमनो के दांत खट्टे करने वाले महान योद्धा और हम सभी के आदर्श वीर कुंवर सिंह चौक के साथ नई सराय में जहां हिन्दुओ के आस्था के मन्दिर स्थित हैं । वहीं हर रोज सुबह – शाम श्रद्घालु पूजा अर्चना करने आते है ।उस पावन स्थल के समीप रोड पर गलत रुप से अतिक्रमण कर झोपड़ी बनाकर खुलेआम मांसो को बगैर कपडें से ढकें या अन्य जरुरी नियमों को दर किनार कर आस्था को चुनौती देना और मांस को सामने लटकाकर बेचा जाना अमानवीय हैं।हम सभी सनातन धर्म के लोग जिला में विभिन्न स्थलो पर गलत रुप से दुकान लगाकर आस्था से खिलवाड़ करने वालो के खिलाफ कड़ा विरोध प्रकट किया हैं तथा जिला के उपायुक्त महोदय,पुलिस अधीक्षक महोदय एंव अनुमंडल पदाधिकारीगण सें इसको संज्ञान मे लेते हुए उचित कार्रवाई करते हुए ऐसे अस्थायी दुकानो को उचित स्थान पर हस्तांतरित करने का आदेश देने का निवेदन करते हैं। जिससे पर्व,व्रत-उपवास या गुजरने वाले राहगीरों को जो कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है उससे मुक्ति दिलाते हुए आपसी सौहार्द कायम रखा जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.