वंदना ठाकुर बनीं इंदौर स्वच्छता मिशन की ब्रांड एम्बेसडर

इंदौर: इंदौर नगर निगम ने अपने स्वच्छता मिशन को और अधिक प्रभावशाली बनाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश की पहली महिला बॉडीबिल्डर वंदना ठाकुर को ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। वंदना ने कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर अपनी मेहनत और लगन से भारत का नाम रोशन किया है। यही नहीं उन्होंने एशियन बॉडीबिल्डिंग में सिल्वर और राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग स्पर्धा में भी दो बार कांस्य और दो बार रजत पदक जीतकर अपनी काबिलियत का परिचय दिया है।

इस अवसर पर ख़ुशी व्यक्त करते हुए वंदना ठाकुर ने कहा, “स्वच्छता की इस प्रेरक यात्रा का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। स्वच्छता केवल सफाई कर्मियों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इंदौर नगर निगम आयुक्त, शिवम वर्मा ने कहा, “वंदना ठाकुर ने न केवल खेल के क्षेत्र में बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण की दृष्टि से एक रोल मॉडल के रूप में अपनी पहचान बनाई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.