After Header-1

ऑस्ट्रेलिया में 16 साल से कम उम्र वाले सोशल मीडिया पर होंगे बैन, संसद में पेश हुआ कानून

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया की संचार मंत्री ने बृहस्पतिवार को संसद में एक ऐसा कानून पेश किया, जिसके तहत 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा।

संचार मंत्री मिशेल रोलैंड ने कहा कि आजकल ऑनलाइन सुरक्षा अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है। ऑस्ट्रेलिया की संचार मंत्री रोलैंड ने कहा कि अगर टिकटॉक, फेसबुक, स्नैपचैट, रेडिट, एक्स और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया मंच बच्चों को इन सोशल मीडिया मंचों पर अकाउंट बनाने से रोकने में विफल रहते हैं, तो इन (सोशल मीडिया मंचों) पर पांच करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

रोलैंड ने कहा, “ऑस्ट्रेलिया के बहुत से युवाओं के लिए सोशल मीडिया हानिकारक साबित हो सकता है। लगभग दो-तिहाई, 14 से 17 साल के ऑस्ट्रेलियाई बच्चों ने बेहद हानिकारक सामग्री ऑनलाइन देखी है, जिसमें मादक पदार्थ का सेवन, आत्महत्या या खुद को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ हिंसक सामग्री शामिल है। एक चौथाई बच्चों ने असुरक्षित खानपान आदतों को बढ़ावा देने वाली सामग्री देखी है।” उन्होंने कहा कि सरकारी शोध में पाया गया कि 95 प्रतिशत ऑस्ट्रेलियाई अभिभावक ऑनलाइन सुरक्षा को अपने पालन-पोषण की सबसे कठिन चुनौतियों में से एक मानते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.