After Header-1

इलाजरत युवती की मौत के बाद जिला अस्पताल में हंगामा, चिकित्सक पर लगाया लापरवाही का आरोप

राजगढ़। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर शराब के नशे में इलाज करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया और उन्होंने धरना देते हुए प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की, मामला शांत करने के लिए पुलिस को हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा और मामले में जांच शुरु की।

इस संबंध में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बीती रात वार्ड क्रमांक 12 राजगढ़ निवासी 21 वर्षीय कीर्ति पुत्री नंदकिशोर मेवाड़े की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई, जो पिछले चार दिन से इलाज करा रही थी और गुरुवार शाम को ड्रिप लगवाने के लिए पहुंची थी, जिसकी मौत हो गई। कीर्ति की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सक अमर सिंह पर शराब के नशे में इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया और धरना प्रदर्शन कर अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की। मामले काे शांत करने के लिए पुलिस को हल्का बल का सहारा लेना पड़ा। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर चिकित्सक का मेडीकल करवाया है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.