After Header-1

अवैध कोयला लदा दो ट्रैकों को पकड़ा गया

पुलिस अधीक्षक रामगढ़ अजय कुमार को गुप्त सुचना मिली कि बोकारो के तरफ से दो ट्रक अवैध कोयला लेकर घाटो के रास्ते से गुजरने वाले है। पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के द्वारा वेस्ट बोकारो ओं०पी० प्रभारी को त्वरित करवाई करने का निर्देश दिया गया। सुचना के सत्यापन एवं आवशयक करवाई हेतु बडगांव- चैनपुर मुख्य पथ पर वाहन चेकिंग लगाया गया। उसी दौरान दो ट्रक तेज़ रफ़्तार से बोकारो के तरफ से आ रहे थे जो पुलिस को देखते ही ट्रक को तेज़ गति से भगाने का प्रयास किया लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से दोनों ट्रको को पकड़ा गया जिसमे कोयला लदा हुआ था. ट्रक क्रमशः 1. JH01BB6257 एवं 2.JH02R6533 को जांच किया गया एवं ट्रक में लदे कोयला के संबध में वैध कागजात की मांग करने पर कागजात प्रस्तुत किया गया जिसकी वैधता 24/10/024 को ही समाप्त हो गया था । तत्पश्चात दोनों ट्रक को कोयला लदा सहित को जप्त कर थाना परिसर पर लाया गया। पूछ ताछ के क्रम में ट्रक चालक के द्वारा बताया गया कि एक ही चालान में एक से ज्यदा ट्रिप कर अधिक मुनाफा कमाते है। इस संबध में मांडू (वे०बो०) थाना काण्ड संख्या-254/024 दिनांक 26/10/024 धारा- धारा-317(5)/61(2)/318 (4) भारतीय न्याय संहिता एवं 30 (ii) कोल माइंस एक्ट दर्ज किया गया |

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता :-

1. ट्रक सं0 JH01BB-6257 के चालक उमाशंकर प्रसाद उम्र- 56 वर्ष पिता स्व० जगदीश राम नायक सा० कटहारा ऑफिस कॉलोनी थाना बोकारो थर्मल जिला बोकारो

2.ट्रक सं0 JH02R-6533 के मालिक सह चालक मैनेजर यादव उम्र 48 वर्ष पिता स्व० मुखलाल यादव सा०- कटहरा मोड़ थाना बोकारो थर्मल जिला- बोकारो

बरामदगी :-

1 ट्रक सं0.JH01BB6257 कोयला लदा सहित

2..JH02R6533 कोयला लदा सहित

छापेमारी दल में शामिल पुलिस पदाधिकारी :-

1. सदानंद कुमार प्रभारी वे०बो० ओं०पी०

2. शंकर कच्छप स०अ०नि० वे०बो० ओ०पी०

3. ओ०पी० सशस्त्र बल

Leave A Reply

Your email address will not be published.