किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक सह विधानसभा प्रत्यासी पंकज महतो ने चलाया जनसंपर्क

भुरकुंडा (रामगढ़)। किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक सह विधानसभा प्रत्यासी पंकज महतो ने बुधवार को बड़की पोना में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान लोगों ने पंकज महतो को जन समस्याओं से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की लचर बिजली व्यवस्था, बेरोजगारी, शिक्षा और सरकारी योजनाओं का दुरूपयोग किया जा रहा है। लोगों को सरकारी कार्य में काम के लिए परेशान होना पड़ रहा है। बिचौलिया हर जगह हावी हैं। बिना बिचौलिया को पकड़के किसी भी तरह का कोई काम नहीं होता है। पंकज महतो ने कहा कि लगतार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान लोगों की समस्याओं को सुनी जाएगी और उसका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। मौके पर प्रदीप कुशवाहा, सुशील ठाकुर, विजय दुबे, नीरज यादव, दीपक कुशवाहा, आकाश तिवारी, राजुल अंसारी, रोशन तिवारी, आरिफ राजा, अंकित पटेल, कल्याण पांडे, आर कुमार, आरिफ खान, जिलानी खान, दिलीप कुशवाहा, संकेश्वर कुशवाहा, लखविंदर राम दांगी, मरनी देवी, बिंदा देवी सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.