तमिलनाडु : मैसूर से दरभंगा जा रही बागमती एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई, कई लोगों की घायल होने की सूचना

रेलवे के अनुसार ट्रेन के दो बोगी में आग लग गई है

तमिलनाडु में रेल हादसा होने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के अनुसार मैसूर से दरभंगा जा रही बागमती एक्सप्रेस तमिलनाडु के कावरापेट्टई स्टेशन के पास मालगाड़ी से टकरा गई। इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की आशंका है। रेलवे पुलिस के मुताबिक मौके पर बचाव कार्य जारी है। जानकारी के मुताबिक मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस चेन्नई डिवीजन के कवरापेट्टई रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई है, जिससे कम से कम दो डिब्बे पटरी से उतर गए हैं।
रेलवे पुलिस के अनुसार इस टक्कर के बाद ट्रेन में आग भी लग गई। फिलहाल तमिलनाडु पुलिस और एबुंलेंस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

खबर अपडेट होनी बाक है

Leave A Reply

Your email address will not be published.