After Header-1

राम जी यादव ने अपने संस्थान द्वारा शिक्षा क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डाला

रांची।  शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास झारखंड का प्रांतीय अभ्यास वर्ग Y B N public school sector 1 धुर्वा रांची में आयोजित हुआ। उद्घाटन समारोह  प्रारंभ हुआ। Y B N के चेयरमैन श्री राम जी यादव ने अपने संस्थान द्वारा शिक्षा क्षेत्र में योगदान पर प्रकाश डाला। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता झारखंड राय विश्वविद्यालय के कुलपति एवम न्यास के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रो. सविता सेंगर ने की।उन्होंने न्यास की विकास यात्रा का वर्णन किया।संचालन न्यास के सह संयोजक डॉ पियूष जी द्वारा हुआ।प्रस्तावना न्यास के संयोजक अमर कांत झा द्वारा प्रस्तुत किया गया। धन्यवाद ज्ञापन न्यास के प्रदेश अध्यक्ष एवम I C F A I विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो रमन कुमार झा जी ने किया। कुल 6 सत्रों में वर्ग का संचालन हुआ। न्यास के क्षेत्रीय संयोजक एवम सरला विरला विश्वविद्यालय के कुल सचिव प्रो विजय कुमार जी ने कार्यकर्ता विकास के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की। पंच परिवर्तन के सत्र का निष्कर्ष कोयलांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो अंजनी कुमार श्रीवास्तव जी द्वारा हुआ।न्यास के संरक्षक प्रो रंजित प्रसाद जी ने प्रवास संकल्पना एवम योजना पर अपना विचार प्रस्तुत किया। न्यास के सहसंयोजक श्री महेंद्र कुमार सिंह जी ने कार्यक्रम की योजना विषय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। न्यास के संरक्षक आदरणीय गोपाल जी सहाय की भूमिका वर्ग संचालन में महत्वपूर्ण रही। कुल 50 कार्यकर्ता उपस्थित रहे। हजारीबाग के विनोबा भावे विश्व विद्यालय, रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय विश्रामपुर पलामू, एनआईटी जमशेदपुर,सरला विरला विश्वविद्यालय रांची, ICFAI विश्वविद्यालय रांची, रांची विश्वविद्यालय रांची, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय रांची से कार्यकर्ताओं की अच्छी उपस्थिति रही।रांची,रामगढ़, बोकारो, जमशेदपुर ,चाईबासा,हजारीबाग के प्रतिभागियों ने उत्साह पूर्वक वर्ग में भाग लिया। अंत में नई प्रांतीय संचालन समिति की घोषणा हुई।
समापन समारोह को झारखंड प्रांत राष्ट्रीय स्वंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक आदरणीय गोपाल जी ने संबोधित किया।उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य, स्व का बोध आदि विषयों पर अपना पक्ष रखा।शांति मंत्र के पश्चात वर्ग का सपापन हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.