सपा ने चलवाई थी रामभक्तों पर गोली, अयोध्या के विकास से हैं परेशान, मिल्कीपुर में गरजे सीएम योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को एक बार फिर अयोध्या पहुंचे हैं। सीएम योगी यहां एक हजार करोड़ की 83 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसमें अकेले मिल्कीपुर के लोगों को 49.75 करोड़ की 40 परियोजनाओं की सौगात दी है।

मिल्कीपुर के विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला किया। योगी ने कहा कि अयोध्या और मिल्कीपुर के विकास से सपा परेशान है। इन्हीं लोगों ने अयोध्या में रामभक्तों पर गोली चलवाई थी। बता दें अयोध्या के मिल्कीपुर सीट पर होने वाले उपचुनाव की कमान खुद योगी संभाले हुए हैं। ये सीट अवधेश प्रसाद के सांसद बनने के बाद खाली हुई थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.