प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन आज, CM योगी समेत UP के कई नेताओं ने दी बधाई, जानिए किसने क्या कहा

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 74वां जन्मदिन है। पीएम मोदी को उनके जन्मदिन के मौके पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समेत अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं और अन्य जानीमानी हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। विदेश से भी उनको जन्मदिन के शुभकामना संदेश भेजे गए हैं।

इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पीएम मोदी को उनके जन्मदिन के उपलक्ष्य पर उन्हें बधाई दी है। सीएम योगी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 140 करोड़ देश वासियों के जीवन को सुखमय बनाने के लिए अविराम साधनारत, विश्व के सबसे लोकप्रिय राजनेता, ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के स्वप्न दृष्टा, हम सभी के मार्गदर्शक, यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हृदयतल से बधाई!

इसके साथ ही सीएम योगी ने लिखा Nation First की पावन भावना से ओतप्रोत, अंत्योदय के प्रण और ‘विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य की सिद्धि को समर्पित आपके जीवन का हर क्षण हमारे लिए प्रेरणा है। आपके अभिभावकत्व में वंचित को वरीयता प्राप्त हुई है। देश आज दुनिया का ग्रोथ इंजन बनने की दिशा में गतिशील है। हमारा लोकतंत्र दिनानुदिन मजबूत हो रहा है। आप सच्चे अर्थों में भारत के ‘अमृतकाल के सारथी’ हैं। 25 करोड़ प्रदेश वासियों की ओर से प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य तथा सुदीर्घ जीवन की प्राप्ति हो और हम सभी को सदैव आपका मार्गदर्शन प्राप्त होता रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.